फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेले रह रहे वृद्ध ने घर के अंदर फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
जगदीश प्रसाद शुक्ला का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बा के कन्हैया नगर में आंखों की रोशनी कम होने से परेशान जगदीश प्रसाद शुक्ला (80) ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह नाती खाना देने गए तो दरवाजा नहीं खुला। इस पर पड़ोसी ने रोशनदान से झांक कर देखा, तो शव लटक रहा था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कन्हैया नगर निवासी जगदीश प्रसाद शुक्ला घर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी की मौत कई साल पहले हो गई थी। बेटी माया देवी की शादी अकबरपुर के नेहरू नगर में की है। नाती शिवम द्विवेदी प्रतिदिन नाना को खाना देने जाता था। बुधवार शाम वह खाना लेकर गया, तो काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। नाना के सो जाने की बात सोचकर वह लौट गया। गुुरुवार सुबह वह फिर खाना लेकर पहुंचा, तो भी दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसने पड़ोसियों को बताया।
तब एक पड़ोसी ने सीढ़ी लगाकर कमरे के रोशनदान से देखा गया। अंदर उनका शव दीवार पर लगे एक कुंडे से गमछे के सहारे लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। इधर, जगदीश की मौत से दुखी बेटी माया देवी व नाती शिवम, नातिन नेहा, शुक्रिया, नीशू बिलखते रहे। शिवम ने बताया कि नाना ने कुछ दिनों पहले मोतियाबिंद का आपरेशन कराया था। आपरेशन के बाद उनकी आंख की रोशनी पहले से भी कम हो गई थी। इससे वह परेशान रहते थे। दरोगा दिवाकर पांडेय ने बताया कि वृद्ध ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें