फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने के आरोप में दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रूरा थाना के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के खुदकुशी करने के मामले में परिवार को विवेचक दरोगा अरुण कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया। पीड़िता की मां ने दरोगा पर आरोपियों में दो लोगों के नाम विवेचना से निकालने के लिए हलफनामा देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि दरोगा का व्यवहार ठीक नहीं था। दरोगा आरोपियों की गिरफ्तारी की जगह उनको बचाने की कोशिश कर रहे थे। यह बात सुबह गांव पहुंचे एसपी अनुराग वत्स को भी पीड़िता की मां ने बताई। मामले में सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने दरोगा पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

रविवार को एसपी के साथ विधायक प्रतिभा शुक्ला, सीओ सदर अर्पित कपूर ने पीड़िता के परिजनों से बंद कमरे में बात की। पीड़िता की मां व परिवार के अन्य लोगों ने विधायक के सामने एसपी को बताया कि मामले की विवेचना कर रहा दरोगा लगातार तीन आरोपियों में दो के नाम निकालने की बात कहता था। इसके लिए उन लोगों से हलफनामा देने का दबाव बनाता था। मना करने पर अपमानित करता था। पीड़िता की मां ने दरोगा पर शराब पीकर आने और अभद्रता करने का भी आरोप लगाया।
साथ ही कहा कि रूरा थाने में तैनात एक महिला सिपाही दरोगा के साथ आकर पीड़िता को धमकी देती थी। मामले में एसपी ने दारोगा को पीड़ित परिवार से ठीक व्यवहार न करने व विवचेना में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि महिला सिपाही की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी। जांच अधिकारी की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही जांच अधिकारी नामित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें