फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रनियां में ओवरलोड टेंपों पलटी, 16 सवारियां घायल

विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के बाहर जमीन पर लेटे घायल। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। रनियां में खानपुर खड़ंजा के पास रविवार को ओवरलोड टेंपो पलटने से 16 सवारियां घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने टेंपो में फंसी सवारियों को निकालने के साथ ही एंबुलेंस को सूचना दी। एनएचएआई की एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के हैलट रेफर कर दिया गया। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिवाइन से खानपुर खड़ंजा रनियां 21 सवारियां लेकर टेंपो जा रहा था। इसमें चालक भी शामिल था। दोपहर में खानपुर खड़ंजा पहुंचने के बाद हाईवे पर चढ़ने के दौरान ओवरलोड टेंपो पलट गया। इसमें कई सवारियां टेंपो के नीचे दब गईं। कई छटकर दूर जा गिरीं। हादसे के बाद सवारियों में चीखपुकार मच गई। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने टेंपो को सीधा कराकर उसमें दबे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की एबुंलेस से 16 घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
जिला अस्पताल से भगवानदीन का पुरवा बिवाइन की सुनीता को गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया गया। जबकि कुंदौली घाटमपुर की इमामन, बिजौली बकेवर की साजमा को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुुरू किया गया। वहीं, बिवाइन की आरती, पुष्पा, कुंदौली घाटमपुर के इदरीश अली, अरबाज अली, मोनी, भगवानदीन का पुरवा बिवाइन के अर्पित, अनिल, लक्ष्मी कुशवाहा, सुमिति, आर्या, कैरानी शिवली की प्रीती, नंदपुर गजनेर की कुषमा और विकास को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। जिला अस्पताल में एक साथ 16 घायलों के पहुंचने से अफरा तफरी मच गई। डॉ. आरके आजाद ने बताया कि अधिकांश लोगों को मामूली चोटें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें