फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी को नशे में मिला दरोगा, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर थाने का शुक्रवार रात औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसपी अनुराग वत्स को प्रशिक्षु दरोगा रजनीश कुमार नशे में मिला। थाने में उसे झूमता देख एसपी के थाना प्रभारी को रजनीश का जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के निर्देश दिए। मेडिकल रिपोर्ट में एल्कोहल की पुष्टि होने पर एसपी प्रशिक्षु दरोगा को फौरन निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

एसपी रात में एकाएक अकबरपुर थाने पहुंच गए। उन्हें देख पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। थाने में ड्यूटी पर मौजूद दरोगा रजनीश कुमार को झूमता और आंखें लाल एसपी का माथा ठनक गया। एसपी ने पूछने पर प्रशिक्षु दरोगा ने कहा कि वह बाइक चलाकर आया। इस वजह से आंखें लाल हो गई हैं। इस पर एसपी ने थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को प्रशिक्षु दरोगा का मेडिकल कराने के निर्देश दिए। रात में ही थाना प्रभारी ने रजनीश कुमार का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया।
एसपी के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में प्रशिक्षु दरोगा के शराब पीने (एल्कोहल) की पुष्टि हुई। ड्यूटी के दौरान लापरवाही व अनुशासनहीनता के मामले में प्रशिक्षु दरोगा को निलंबित किया है। एसपी के मुताबिक अकबरपुर थाने के मुआयने में कोई खामियां नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें