फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर (कानपुर)। क्षेत्र के जादेपुर घस्सा गांव में शनिवार की शाम बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना के समय युवक मवेशियों को चराने के लिए खेतों पर गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जादेपुर घस्सा गांव निवासी गोपेश उर्फ ध्रुव त्रिवेदी (18) पुत्र लक्ष्मण त्रिवेदी शनिवार की शाम गांव के अन्य युवकों के साथ पशुओं को चराने के लिए खेतों पर गए थे। शाम 5 बजे शुरू हुई तेज बारिश से बचने के लिए वह निकट स्थित एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इस दौरान गरज चमक के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। आसपास मौजूद अन्य चरवाहों द्वारा दी गई जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। घटना से ग्रामीणों व परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना थाना पुलिस को दी गई। उप निरीक्षक कुंवर पाल सिंह ने बताया कि युवक की मौत बिजली की चपेट में आ जाने से हुई है। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहसीलदार अवनीश कुमार ने बताया कि जादेपुर घस्सा गांव में बिजली गिरनी की सूचना है, मैंने क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा है जो तहसील मुख्यालय से गांव के लिए रवाना हो गया है। पीड़ित परिवार द्वारा सभी अभिलेख जमा कर देने के 48 घंटे बाद दैवी आपदा के अंतर्गत चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता आश्रितों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें