फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा के दुष्कर्म व छेड़छाड़ के आरोपी गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। गजनेर में कक्षा आठवीं की छात्रा को अगवा कर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले में तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पीड़िता की उम्र 12 वर्ष है। तीनों आरोपी 20 से 22 साल के बीच के हैं।
विज्ञापन

एक गांव में रहने वाले मजदूर की बेटी क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ती है। मंगलवार की दोपहर छात्रा स्कूल से पैदल घर लौट रही थी। उसी दौरान रास्ते में गांव के दिलीप ने साथी अवधेश और गुड्डू के साथ उसे बाइक से अगवा कर लिया था। इसके बाद तीनों उसे त्रिवेदिन पुरवा गांव स्थित एक ईंट-भट्ठा में ले गए। वहां दिलीप ने उसके संग दुष्कर्म किया था। गुड्डू ने शारीरिक छेड़छाड़ की थी। बुधवार को आरोपी फिर छात्रा को ईंट-भट्ठा ले गए थे। वहां अवधेश ने उसके संग दुष्कर्म किया था। गुरुवार को छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें