फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी को थाने से छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। दूसरे समुदाय की युवती से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी के आरोपी को दो दिन तक थाने में बिठाया और फिर छोड़ दिया गया। शिकायत पर जांच के बाद एसपी अनुराग वत्स ने एसएसआई और प्रशिक्षु दरोगा को निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलपुर क्षेत्र के एक गांव का युवक क्षेत्र में रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती के घर में मंगलवार को घुस गया। युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवती के परिजनों की तहरीर पर आरोपी शिशु राठौर के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़, धमकी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद थाने के एसएसआई सुनील कुमार जोशी और प्रशिक्षु दरोगा कृपाल सिंह आरोपी को दो दिन तक थाने में बिठाए रहे। फिर आरोपी को थाने से ही छोड़ दिया। मामला एसपी की जानकारी में पहुंचा। एसपी ने सीओ डेरापुर तेज बहादुर सिंह को जांच देकर रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन

सीओ ने जांच में दोनों सब इंस्पेक्टरों पर लगे आरोप सही पाए। उन्होंने दोनों के खिलाफ निलंबन की संस्तुति के साथ अपनी रिपोर्ट शनिवार को एसपी को दे दी। इसके बाद एसपी ने एसएसआई और प्रशिक्षु दरोगा दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपी को फिर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें