फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बिजली जलाने में कैंटीन संचालक पर ठोंका गया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में नगर पंचायत की कैंटीन में बिजली चोरी पकड़े जाने के तीन दिन बाद संचालक पर तीस हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। अब जुर्माना देने के बाद कैंटीन को बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। बिजली चोरी का खुलासा होने पर भी अभियंता राजनैतिक दबाव के कारण कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे। छोटे और गरीब तबके के लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ने पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज करने वाले अभियंता कैंटीन संचालक की करतूत पर पर्दा डालने में लगे थे। मामले के तूल पकड़ने पर अब अभियंताओं को कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन

अकबरपुर में स्टेट बैंक रोड पर नगर पंचायत की ओर से आवंटित की गई कैंटीन चोरी की बिजली से चल रही थी। अमर उजाला में खुलासे के बाद बिजली विभाग ने 22 जुलाई को कैंटीन में छापा मारा था। वहां अवैध रूप से बिजली का उपयोग पकड़े जाने पर केबिल और सबमर्सिबल का स्टार्टर जब्त कर लिया था। इसके बाद भी विभाग के अफसर कैंटीन संचालक पर कार्रवाई से बच रहे थे।
मुख्य अभियंता कानपुर मंडल एसके गुप्ता की नाराजगी के बाद विभाग ने आनन-फानन कैंटीन संचालक पर तीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया। एसडीओ रमाकांत पांडेय ने बताया कि जुर्माने की रकम जमा करने के बाद संचालक को नया कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें