फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अकबरपुर में हाईवे पर डंपर की टक्कर से नाले में गिरी कार, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर हाईवे पर बुधवार को बैक करने के दौरान डंपर की टक्कर से एक कार नाले में जा गिरी। इससे चालक की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को कार से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




मेवाती मोहल्ला निवासी ट्रक चालक चमन के परिवार में बेटी मुन्नी, जैद, हसनैन, सानिया, हादिया हैं। चमन के घर के पास में ही रिश्तेदार रोडवेड में बस चलाने वाले परवेज रहते हैं। बुधवार को परवेज को कानपुर जाना था।


इस पर कार चलाकर चमन उन्हें अकबरपुर हाईवे पर छोड़ने गया था। परवेज को हाईवे पर बस में बैठाकर वह घर जाने के लिए कार बैक करने लगे तभी तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से नाले में जा गिरे। जहां कार पानी में डूब गई।
विज्ञापन



आसपास के लोगों व पुलिस ने चमन को किसी तरह कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां ईएमओ डॉ. निशांत पाठक ने चमन को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें