फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जनसभा में बोले कैबिनेट मंत्री नंदी, आतंकी पालने वाला पाकिस्तान भुखमरी की कगार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। देश व प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का परिवार है। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद किसी की भारत की तरफ आंख उठाने हिम्मत नहीं है। आतंकी पालने वाला पाकिस्तान आज भुखमरी की कगार पर है। यह बातें शुक्रवार को झींझक में आयोजित जनसभा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलवामा हमला करने वालों को 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री ने घर में घुसकर मरवाया। सपा-बसपा कार्यकाल में नौकरी की बोली लगती थी। भाजपा शासनकाल में पांच लाख से अधिक लोगों की प्रदेश में नौकरी मिली है।

सपा शासन में पुलिस भी सुरक्षित नहीं थी। सपा के नेताओं व गुंडे माफिया का बोल वाला था। सीएम योगी ने जो कार्रवाई कि है उससे गुंडे घबरा रहे है।
केंद्र व राज्य में भाजपा है। अब नगर में भी हमारी सरकार होगी। अमित तिवारी सोनू को वोट दे तो नंद गोपाल नंदी फ्री मिलेंगे। विधायक पूनम संखवार ने कहा कि सभी ये संकल्प लेकर जाए कि 13 मई को कैबिनेट मंत्री को शुभ संदेश मिलेगा।
विज्ञापन


इस दौरान प्रत्याशी अमित तिवारी, सोनू, राहुल गुप्ता, पंकज गुप्ता, राजेश गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, अंशू पोरवाल, लता तिवारी, अखिलेश सिंह और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा मौजूद रहे। जनसभा की अध्यक्षता विनय अग्रवाल और संचालन अनमोल गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें