फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : पुखरायां, राजपुर व सिकंदरा कस्बे में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर तो समेटा सामान

विज्ञापन
सिकंदरा में अतिक्रमण हटवाते सीओ रविकांत गौड़। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
पुखरायां/राजपुर। अधिकारियों के निर्देश के बाद पुखरायां कस्बे में गुरुवार को मुख्य मार्ग और बाजार गली से अतिक्रमण हटवाया गया। प्रशासन का बुलडोजर देख दुकानदारों व स्थानीय लोगों ने खुद अपना सामान समेट लिया।
विज्ञापन

उधर, सिकंदरा व राजपुर कस्बे में पुलिस ने अभियान चलाकर गुरुवार को सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
एसडीएम अजय कुमार राय के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस और नगर पालिका की टीम ने पुखरायां कस्बे में मुख्य मार्ग और बाजार गली से अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलाया। इसके जानकारी पर दुकानदार व अन्य लोग खुद ही अपना सामान समेटने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान कई जगहों पर लगाए गए टट्टर और टीनशेड तोड़े गए। अधिकारियों ने दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीएम ने बताया कि जल्द ही तालाबों के आसपास हुए कब्जों को भी हटवाया जाएगा।
इस दौरान नगर पालिका के लिपिक जितेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, विकास यादव, मनोज कुमार, सफाई नायक, महेश कुमार, लेखपाल अवधेश कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
उधर, सीओ ने सिंकदरा कस्बे में बिरहाना चौराहे से लेकर पटेल चौक, हरिहरपुर चौराहे पर अभियान चलाया। इसके बाद राजपुर कस्बे में भाल पुलिया से बैक ऑफ बड़ौदा तक सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटवाया गया।
इस दौरान बेतरतीब खड़े वाहनों को भी हटवाया गया। मौके पर सिंकदरा थानाध्यक्ष रामगोविंद मिश्रा, राजपुर थानाध्यक्ष अनुराग पांडेय, एसआई चरन सिह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें