फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : अकबरपुर में रूरा रोड पर अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 15 कब्जे हटवाए

विज्ञापन
रूरा मार्ग पर फुटपाथ से हटाया जाता अतिक्रमण। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में एसडीएम व सीओ ने रविवार को भारी पुलिस के साथ रूरा रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। 15 दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण हटवाकर दोबारा कब्जा मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को एसडीएम वागीश कुमार शुक्ला, सीओ प्रभात कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ रूरा रोड से अभियान की शुरुआत की।
इस रोड पर दुकानों के बाहर दुकानदारों ने फुटपाथ तक सीढ़ी, टीनशेड आदि लगाकर कब्जा कर लिया था। कई दुकानदार सामान रखे थे। एसडीएम भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बुलडोजर से दुकानों के बाहर लगी टीनशेड व सीढ़ियों को हटा दिया गया। इसके बाद दुकानदारों ने खुद मलबा हटाना शुरू कर दिया। एसडीएम व सीओ ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि 15 दुकानों व मकानों के बाहर अतिक्रमण हटवा कर फुटपाथ व सड़क को खाली कराया गया है। आगे भी ये अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें