Kanpur Dehat News: रनियां थाना क्षेत्र स्थित एक बिस्कुट फैक्टरी में मंगलवार सुबह एक मजदूर की सामान उठाने वाली लिफ्ट में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कानपुर देहात में रनियां थाना क्षेत्र के एक बिस्कुट फैक्टरी में सामान उठाने वाली लिफ्ट के बीच में फंसकर मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंच कर छानबीन शुरू की है। औरैया जिला के फफूंद थाना क्षेत्र के अटा निवासी निखिल मिश्रा (26) पुत्र बाबू मिश्रा रायपुर स्थित एक बिस्कुट बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार सुबह लिफ्ट के बीच में फंसने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सीओ संजय वर्मा, एएसपी राजेश पांडेय ने जांच पड़ताल शुरू की है। साथी मजदूरों ने पुलिस को बताया कि मैदा व अन्य सामान लेकर जाने वाली लिफ्ट से निखिल ऊपर जा रहा था, तभी बीच में लिफ्ट रुक गई। दोबारा लिफ्ट झटके के साथ चालू हुई, इससे वह लिफ्ट के बीच में आ गया। उसी में फंसने से उसकी मौत हो गई। एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि शव को कटर से काट कर निकाला जा रहा है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।