फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: भाजपा नेताओं से मारपीट, मंडल अध्यक्ष का सिर फूटा

Sat, 13 Nov 2021 08:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। प्रारंभिक जांच में आंट गांव के पास कार में बाइक टकराने से विवाद होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
घायल मंडल अध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवली के आंट गांव में सांसद के कार्यक्रम से शनिवार दोपहर बाद लौट रहे मैथा के भाजपा मंडल अध्यक्ष व दो महामंत्री की बाइक सवार से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद बाइक सवार गांव के छह अन्य युवकों को लेकर पहुंचा और भाजपा नेताओं से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


इससे मंडल महामंत्री का सिर फट गया। उन्होंने चेन लूट का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस पहुंची इससे पहले हमलावर फरार हो गए। आंट गांव में शनिवार को सांसद देवेंद्र सिंह भोले का कार्यक्रम था। मैथा के भाजपा मंडल अध्यक्ष योगराज सिंह, मंडल महामंत्री बृजेश कुमार शर्मा व पवन राजपूत कार से सांसद के कार्यक्रम में गए थे।

वहां से दोपहर बाद सभी लौट रहे थे। आंट गांव के पास कार सड़क किनारे खड़ी कर सभी बातें कर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी एक बाइक सवार निकला। कार के पास आकर उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर गया।
विज्ञापन


इसके बाद युवक की कार सवार भाजपा नेताओं से नोंकझोंक हुई। कुछ देर बाद बाइक सवार युवक गांव के छह अन्य लोगों को लेकर पहुंचा और भाजपा नेताओं से मारपीट शुरू कर दी। पिटाई में मंडल महामंत्री बृजेश कुमार शर्मा का सिर फट गया।
 
विज्ञापन

कार का सीसा चटक गया। सूचना पर पुलिस पहुंची इससे पहले हमलावर फरार हो गए। घायल साथी को लेकर भाजपा नेता कोतवाली शिवली पहुंचे। जानकारी पाकर अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए। मंडल महामंत्री ने मारपीट करने और सोने की चेन लूट का आरोप लगाया गया है।

कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। प्रारंभिक जांच में आंट गांव के पास कार में बाइक टकराने से विवाद होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें