फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट काम पर मिला प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन
एसडीएम को प्रशस्ति पत्र देते डीएम राकेश कुमार सिंह - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। लोक सभा चुनाव में एआरओ की भूमिका निभाने वाले अकबरपुर एसडीएम व सिकंदरा एसडीएम को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर हौसला बढ़ाया है। बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित दफ्तर में डीएम ने दोनों अफसरों को प्रशस्ति सौंपा।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में हुए लोक सभा चुनाव में 206 अकबरपुर रनियां विधान सभा के एआरओ एसडीएम आनंद कुमार सिंह थे। उन्होंने ईवीएम, वीवी पैट प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। निष्पक्षता पूर्वक चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से कराने में योगदान दिया। सिकंदरा विधान सभा क्षेत्र में एआरओ रहे एसडीएम रमेशचंद्र यादव ने मतदाता जागरुकता से लेकर मतदान तक बेहतर ढंग से जिम्मेदारी का निर्वहन किया। इसका सर्वे कराया गया था। सर्वे में जिले के दो अफसर खरे पाए गए।
इन्हें प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने सराहा। उनकी तरफ से प्रशस्ति पत्र डीएम के पास भेेजे गए थे। बुधवार को डीएम ने दोनों अफसरों को दफ्तर बुलाकर प्रशस्ति पत्र सौंपें। इस मौके पर एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें