फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: अराजकतत्वों ने तोड़ी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा, मारपीट में तीन घायल

Thu, 11 Aug 2022 03:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
डॉ. अंबेडकर की नई प्रतिमा लगाई गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर देहात में अराजकतत्वों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। दलित समुदाय के लोगों ने एक जाति समुदाय के लोगों पर मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर हुई पत्थरबाजी-मारपीट दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। 

विज्ञापन


मामला कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के नेपलापुर गांव का है। मौके पर कई थानों की पुलिस मौजूद है। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष रावेंद्र सिंह उर्फ बबलू और आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश गौतम भी मौके पर पहुंचे। बाबा साहब की प्रतिमा खण्डित करने के मामले में मंगलपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में नौ नामजद सहित 15 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रशासन ने खण्डित प्रतिमा को हटाकर नई प्रतिमा स्थापित कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें