फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा लगाकर की 3 लाख की लूट, घर में पति-पत्नी को बनाया बंधक

Thu, 11 Aug 2022 03:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में दिनदहाड़े तीन लाख की लूट की घटना सामने आई है। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में नकाबपोश बदमाशों ने चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंडा गांव में तमंचे के बल पर दिनदहाड़े लाखों रुपए की लूट की। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन एडिशनल एसपी सीओ सदर आनंद कुमार पांडे मौके पर पहुंचे। लूट की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश बृजेंद्र पाल सिंह के घर बिजली विभाग के अधिकारी बनकर पहुंचे। घर में जांच-पड़ताल करने लगे। उन्होंने दरवाजे पर लगे मीटर का वीडियो भी बनाया फिर समरसेबल चेक किया। घर में बंद कमरे की चाबी मंगवाई और उन्हीं से ताला खुलवा कर तमंचा सटाकर घर के अंदर ही उन्हें हाथ व पैर बांधकर डाल दिया।

इसके बाद घर में रखे दो बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी का सामान लूट ले गए। जिसकी कीमत 3 लाख बताई जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चिल्ला आनंद कुमार, सीईओ आनंद कुमार पांडे इसके बाद एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी कांत मिश्र ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। एसपी ने लुटेरों को तत्काल पकड़ने के लिए कई टीमें लगा दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें