फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : अमराहट पंप कैनाल योजना का जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने किया मुआयना, बोले - जल्द होगी शुरू

विज्ञापन
अमराहट पंप योजना का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सिकंदरा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार को एकाएक अमराहट पंप कैनाल का मुआयना करने पहुंच गए। उन्होंने यहां पर दो पंप हाउस के साथ ही चल रहे निर्माण कार्य को देखा।
विज्ञापन

साथ ही खड़ंजा मार्ग पर लगाई जा रही निर्माण सामग्री को ईंट हटाकर देखा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अमराहट पंप कैनाल योजना का शुभारंभ होगा। इसके बाद सिंचाई के लिए किसानों को दिक्कत नहीं होगी।
शाम को कैनाल पर मंत्री पहुंचे तो विभागीय अधिकारी भी पहुंच गए। मंत्री ने इस दौरान योजना की दो पंप हाउस को देखा। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि जल्द ही काम समाप्त हो जाएगा। फिर इसका लाभ किसानों को मिलने लगेगा।
विज्ञापन

अमराहट गांव के लोगों से भी उन्होंने जानकारी ली। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी मांग कुलाबा बनाने की है, जिससे सिंचाई की व्यवस्था खेत तक हो सके। इस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
मंत्री ने बताया कि उनकी 100 दिन की कार्ययोजना में यह परियोजना शामिल है। जल्द ही यह शुरू हो जाएगी। मंत्री के साथ मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी अविनाश सिंह चौहान ने कहा कि यह परियोजना शुरू होने से किसानों को बड़ा फायदा होगा। यह योजना सरकार के एजेंडे में शामिल है। इस दौरान एसडीएम महेंद्र कुमार व सिंचाई विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें