फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : बिना लाइसेंस क्लीनिक व लैब संचालन पर एसीएमओ ने छह को दिया नोटिस

विज्ञापन
अकबरपुर स्थित लैब में जांच करते एसीएमओ। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में एसीएमओ ने गुरुवार को अभियान चलाकर क्लीनिक व पैथोलॉजी लैब की जांच की। इस दौरान पांच क्लीनिक व एक डायग्नोस्टिक सेंटर बिना लाइसेंस चलते मिला।
विज्ञापन

सभी के संचालकों को नोटिस देकर 10 दिन में पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। वहीं, दो क्लीनिक संचालकों ने लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया था। इस पर उन्हें भी नोटिस देकर नवीनीकरण कराने को कहा गया।
एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि गुरुवार को माती रोड स्थित कमल डेंटल क्लीनिक, स्किन वर्ल्ड डॉ. आरएम सिंह क्लीनिक, जिला अस्पताल के पास स्थित सुशील डेंटल क्लीनिक, जेपी क्लीनिक, डॉ. अभिनव सेंगर एवं डॉ. आस्था सिंह क्लीनिक, अजय डायग्नोस्टिक सेंटर में छापा मारा तो संचालक लाइसेंस नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

इस पर उन्हें नोटिस देकर 10 दिन में पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। इसी तरह जिला अस्पताल के पास संचालित डॉ. संगीता सेंगर ईएनटी हेल्प क्लीनिक, डेंटल डेस्टिनेशन क्लीनिक के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया था।
इस पर संचालकों को नोटिस देकर 10 दिन में नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि तय समय में पंजीकरण नहीं कराने पर क्लीनिक सील किए जाएंगे।
क्लीनिक और मेडिकल स्टोर संचालक पर कार्रवाई की तैयारी
सरवनखेड़ा स्थित एक मेडिकल स्टोर की आड़ में नर्सिंगहोम चला रहे युवक और रनियां के एक क्लीनिक संचालक को एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने बयान के लिए दफ्तर तलब किया था। दोनों ही गुरुवार को दफ्तर नहीं पहुंचे। डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि अब दोनों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें