फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat Accident: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हेलमेट क्षतिग्रस्त…चचेरे भाइयों की मौत

Wed, 07 Jan 2026 04:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: झांसी-कानपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घाटमपुर के रहने वाले दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के झांसी-कानपुर हाईवे पर अकबरपुर थाना क्षेत्र में जैनपुर-नबीपुर के बीच एक डेयरी के सामने मंगलवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को पुलिस मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने दोनों के मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

कानपुर नगर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के असवागपुर निवासी ध्रुव सिंह (25), पुत्र सूरजभान सिंह अपने चचेरे भाई अंकित (24), पुत्र जयसिंह के साथ मंगलवार देर रात बाइक से रनियां होकर घर लौट रहे थे। रात 12 बजे के करीब जैनपुर के पास पहुंचने पर एक डेयरी के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। पीछे से आए अन्य वाहन सवारों ने हादसे की जानकारी अकबरपुर पुलिस को दी।

Trending Videos

एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज पहुंचाया
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर जानकारी जुटा कर सुबह परिवार के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पारिवारिक ताऊ सुरजन सिंह ने दोनों की पहचान की। उन्होंने पुलिस को बताया कि ध्रुव रनियां में कोरियर डिलीवरी का काम करता था।
विज्ञापन

दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया
वहीं, अंकित घर पर रह कर पिता का खेती किसानी में हाथ बंटाता था। दोनों रनियां से घर लौट रहे थे। इधर अनहोनी पर ध्रुव के  पिता सूरजभान सिंह, मां सुनीता, भाई अजय, बहन सोनम व अंकित के पिता जय सिंह, मां मीना देवी, बड़ी बहन प्रिया रोती बिलखती रही। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें