फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुघर्टनाओं में महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
सिकंदरा में ज्ञानवती की मौत पर बिलखते परिजन। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां/सिकंदरा (कानपुर देहात)। मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्धा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सिकंदरा, रनियां और रूरा में दुर्घटनाएं हुईं। लखनऊ से झांसी जा रही डीसीएम रनियां के बिसायकपुर स्थित विशाल ढाबा के सामने अज्ञात वाहन में पीछे से घुस गई। डीसीएम की केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हाईवे पर तेज आवाज होने पर ढाबा में खाना खा रहे अन्य वाहनों के चालक व ढाबा संचालक मौके पर पहुंचे। केबिन में फंसे डीसीएम चालक को निकालने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। इस बीच उसकी मौत हो गई। मृतक के मोबाइल से उसकी पहचान ठठिया कन्नौज निवासी देवदत्त (32) के रूप में हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मृतक का छोटा भाई कुलदीप रनियां चौकी पहुंचा। कुलदीप ने बताया कि भाभी लवली देवी की मौत एक वर्ष पहले हो गई थी। अब भाई की मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक के एक बेटा अभिषेक (8) और बेटी संगीता (6) है। पिता ही जिम्मेदारी से बच्चों की परवरिश कर रहा था। उधर, सिकंदरा के खोजाफूल के पास हाईवे पार करने के दौरान औरैया की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर अमराहट करियापुर के सोबरन की पत्नी ज्ञानवती (70) घायल हो गई।
पुलिस उन्हें सिकंदरा सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह ककोर औरेया से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहीं थीं। इसी तरह गुरुवार देर शाम रूरा के चिलौली गांव के समीप अज्ञात वाहन से टकराकर पैदल जा रहा (65) वर्षीय अज्ञात वृद्ध घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विद्यासागर सिंह ने बताया मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें