फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात ः पुखरायां में फसल की रखवाली करने गए युवक की ठंड से मौत

विज्ञापन
पुखरायां में ठंड से युवक की हुई मौत। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
बरौर। कस्बा निवासी एक युवक गुरुवार की रात फसल की रखवाली करने खेत गया था। जहां ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बरौर के रामबाबू सचान ने बताया कि कस्बे के ही बृजलाल शर्मा (45) के पास खेती नहीं थी। वह उनके खेत बटाई पर लेकर फसल तैयार कर रहा था। गुरुवार की रात वह गेहूं और लाही की फसल की रखवाली करने के लिए खेत गया था।
जहां ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने पर लेखपाल को सूचना दी गई। लेखपाल अजीत ने जमीन बृजलाल के नाम नहीं होने के कारण किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिल पाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृजलाल की पत्नी गोमती की 10 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उसके राहुल, शिवा, शोभित तीन बेटे हैं। परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें