फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ससुराल आए युवक ने मनकी पुल से यमुना नदी में लगाई छलांग, हुआ लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर। ससुराल में शुक्रवार को छठी कार्यक्रम में आए युवक ने मनकी पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय गोताखोर देर रात तक युवक की तलाश में जुटे रहे पर उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन



गौसगंज निवासी अर्जुन कौशल ने बताया कि शुक्रवार को घर में पुत्री की छठी का कार्यक्रम था। दोपहर में राजीव नगर पुखरायां निवासी बहन खुशी अपने पति अखिलेश गुप्ता के साथ आई थी।

शाम को बहनोई घर जाने की बात कहकर निकले। इसके बाद उन्होंने मनकी पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर मूसानगर थाना, जाजपुर पुलिस चौकी, हमीरपुर थाने की कुरारा चौकी का फोर्स मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


जाजपुर चौकी प्रभारी सुरेंद्र नारायण शुक्ल ने बताया कि गोताखोरों ने युवक की तलाश के लिए काफी मशक्कत की पर रात हो जाने के कारण उसका पता नहीं चला। शनिवार को दिन में भी तलाश की जाएगी।

वहीं, युवक के नदी में कूदने की सूचना पर पुखरायां कस्बा के निवर्तमान अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। घटना क्षेत्र कानपुर नगर की घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में आने से परिजनों ने तहरीर देने पहुंचे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें