फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat Accident: रूरा में तेज रफ्तार बाइक से गिरा युवक, नहीं पहन रखा था हेलमेट, मौत

Fri, 21 Jul 2023 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि बाइक से गिरकर युवक की मौत हुई है। हादसे के वक्त उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में हसनापुर और ठकुरन गढ़ेवा गांव के बीच बंबे पर तेज रफ्तार बाइक से गिरकर एक युवक की जान चली गई। हादसे के वक्त बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। डॉक्टरों का कहना है कि सिर व शरीर पर आई चोट युवक की मौत की वजह बनी है।

विज्ञापन

अगर उसने हेलमेट लगाया होता, तो जान बच सकती थी। क्षेत्र के संगसियापुर गांव निवासी शिव कुमार का बेटा बालचंद्र (26) गांव में मजदूरी करता था। पूर्व प्रधान लाखन सिंह ने बताया कि बुधवार की देर शाम बालचंद्र उर्फ गुल्लू अपने साथी संजय कुमार को गांव से रूरा छोड़ने गया था।
वहां से बाइक से लौटते समय हसनापुर और ठकुरन गढ़ेवा गांव के बीच बंबे पर बाइक समेत बालचंद्र सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बालचंद्र को जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बालचंद्र की मौत की खबर मिलते ही पत्नी शशि व परिवार के अन्य लोग बिलख पड़े। बालचंद्र के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे अंकिता (2) व अभय (9 माह) है। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि बाइक से गिरकर युवक की मौत हुई है। हादसे के वक्त उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें