फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : गांधीनगर मोहल्ले में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से 7.70 लाख की चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक। गांधीनगर मोहल्ले में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने अलमारी व बक्से का ताला तोड़ दिया। इसके बाद 70 हजार रुपये नकद व सात लाख के जेवर चुरा लिए। सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

झींझक के वार्ड नंबर एक गांधीनगर मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विद्यासागर दिवाकर गुरुवार की रात परिवार समेत आंगन में सो रहे थे। तभी छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़ दिया।
इसके बाद वहां रखे 70 हजार रुपये व करीब सात लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। सुबह जानकारी होने पर परिजन सन्न रह गए। पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी। इस पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। थाना प्रभारी एसके मिश्रा ने बताया कि झींझक चौकी पुलिस से घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें