फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: 24 घंटे में तेज हवा संग 61 मिमी बारिश, एक हजार गांव की बिजली गुल, कई जगह गिरे कच्चे घर

Sat, 26 Sep 2026 07:25 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
बारिश के बाद हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तेज हवा संग शुक्रवार सुबह से शुरू हुई तेज बारिश शनिवार दोपहर तक जारी रही। जिले में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। 24 घंटे में 61 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। यह इस मानसूनी सीजन की सबसे अधिक बारिश रही है। तेज बारिश से ज्यादातर विद्युत उपकेंद्र ठप रहे। एक हजार से अधिक गांवों की बिजली गुल है। राजपुर व सरवनखेड़ा क्षेत्र में कच्चे मकान गिरने से लोगों की मुसीबत और बढ़ गई है।

विज्ञापन


इधर लगातार बारिश होने से मक्का, ज्वार, बाजरा, तिल, सब्जियों की पौध खराब हो गई। मेडिकल कॉलेज अकबरपुर का पूरा परिसर जलमग्न हो गया। इससे ओपीडी, महिला अस्पताल, इमरजेंसी में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को परेशानी हुई। मरीजों को घुटने तक भरे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। बारिश के चलते सरकारी व निजी स्कूल बंद रहे।

अकबरपुर, पुखरायां, झींझक, सिकंदरा समेत कई जगहों की प्रमुख बाजार में सन्नाटा छाया रहा और दुकानदारों ने बारिश के चलते दुकानें बंद रखीं। सीएसए कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजय मिश्रा के अनुसार  अगले दो दिनों तक माध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें