फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गोशाला से गोबर में छुपा कर ले जा रहे थे मृत गोवंश, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने काटा हंगामा

Tue, 21 Sep 2021 01:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गोबर में छिपाकर ले जा रहे थे गोवंश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के पनकी बी ब्लॉक स्थित अस्थाई गोशाला में मंगलवार को गोबर के नीचे नंदी का शव छुपा कर ले जाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सुबह तकरीबन 11 बजे गोशाला से एक लोडर में गोबर ले जाया जा रहा था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि गोबर के नीचे गोवंश के शव हैं।
विज्ञापन


जिला संयोजक नरेश तोमर कार्यकर्ताओं के संग मौके पर पहुंचे और लोडर रुकवा कर जब गोबर उठाया तो उसके लिए नीचे दो नंदी के शव मिले। शव मिलते ही बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गौशाला के बाहर नारेबाजी और हंगामा करना शुरू कर दिया। कार्यकर्ता जब गोशाला के भीतर पहुंचे तो वहां भी कई गोवंश बीमार हालत में मिले।

जिला संयोजक ने बताया कि उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके निरंजन को फोन करके बुलाया है। दो घंटे का समय बीतने के बाद भी डॉक्टर मौके पर नहीं आए हैं। जब तक डॉक्टर नहीं आएंगे तब तक शव को कहीं भी ले जाने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने गोशाला के सुपरवाइजर नरेंद्र पाल पर गोवंश के इलाज और रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें