फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पांडु नदी में युवक का शव मिला, दोस्तों पर हत्या का केस, दरोगा लाइनहाजिर

Sat, 29 Oct 2022 11:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

टिकरा निवासी नीरज द्विवेदी (38) सोमवार की रात लापता हो गए थे। बुधवार को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। गुरुवार शाम करीब छह बजे पांडु नदी में नीरज का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने उसके दो दोस्तों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिठूर के युवक की मौत के मामले में गुरुवार को पुलिस ने उसके दो दोस्तों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल कोई पुख्ता सुराग अब तक नहीं मिला है। उधर तहरीर बदलवाने व लापरवाही बरतने वाले दरोगा (टिकरा चौकी इंचार्ज) अर्जुन प्रसाद द्विवेदी को लाइनहाजिर कर दिया।

विज्ञापन


टिकरा निवासी नीरज द्विवेदी (38) सोमवार की रात लापता हो गए थे। बुधवार को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। गुरुवार शाम करीब छह बजे पांडु नदी में नीरज का शव बरामद हुआ था। चेहरा खून से लथपथ था। परिजनों ने हत्या करने की आशंका जताई थी।

एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर नीरज के दो दोस्तों सुमित कश्यप व छोटू पर हत्या का केस दर्ज कर उनको हिरासत में लिया गया है। सुबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों दोस्तों के अनुसार सोमवार को दोनों ने नीरज के साथ शराब पी थी और नीरज को गली के पास छोड़ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नप गए चौकी इंचार्ज
परिजन तहरीर लेकर टिकरा चौकी इंचार्ज अर्जुन प्रसाद द्विवेदी के पास पहुंचे थे। उसमें संदिग्धता के आधार पर सुमित व छोटे के नाम लिखे थे। परिजनों ने आरोप लगाया था कि चौकी इंचार्ज ने ये तहरीर लेने से मना कर दिया था। दोनों के नाम हटवाकर दूसरी तहरीर लिखवाई, जिस पर गुमशुदगी दर्ज की। वहीं मामले में लापरवाही बरती। एसीपी ने बताया कि इसी वजह से चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें