फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीएसए ने मेट्रो को जमीन देने से किया इनकार, मांगी थी 18 हेक्टेयर जमीन

Thu, 09 Dec 2021 12:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सीएसए कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रबंध मंडल की बैठक में मेट्रो को जमीन न देने पर सहमति बनी है। जिस स्थान पर मेट्रो ने जमीन मांगी थी, वहां पर संस्थान के शोध छात्र प्रयोग करते हैं। पूरे मामले से शासन को पत्र लिखकर जानकारी दे दी गई है।  
विज्ञापन
सीएसए कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) ने मेट्रो को जमीन देने से इंकार कर दिया है। मेट्रो प्रशासन ने सीएसए के नवाबगंज स्थित रिसर्च फार्म में 18 हेक्टेयर जमीन मांगी थी। 14 हेक्टेयर में मेट्रो का डिपो व यार्ड बनाने और 4 हेक्टेयर जमीन निर्माण के दौरान अस्थाई तौर पर मांगी गई थी। 
विज्ञापन

सीएसए कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रबंध मंडल की बैठक में मेट्रो को जमीन न देने पर सहमति बनी है। जिस स्थान पर मेट्रो ने जमीन मांगी थी, वहां पर संस्थान के शोध छात्र प्रयोग करते हैं। पूरे मामले से शासन को पत्र लिखकर जानकारी दे दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें