फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Crime: धारदार हथियार से युवक पर हुआ था हमला, छह दिन बाद मौत

Sat, 03 Dec 2022 10:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में युवक पर छह दिन पहले धारदार हथियार से हमला हुआ था। युवक को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकरपुर गांव में छह दिन पहले धारदार हमले से घायल हुए युवक की हैलट में मौत हो गई। पुलिस ने एफआईआर में हत्या की धारा बढ़ा दी है। फिलहाल आरोपियों के बारे में पुलिस के पास कोई पुख्ता सुराग नहीं है। कल्याणपुर शिवली रोड निवासी रिषभ तिवारी (29) अपनी पत्नी सपना के साथ रहते थे। सचेंडी इंस्पेक्टर प्रदुमभन सिंह ने बताया कि 27 नवंबर को रिषभ स्कूटी से चकरपुर में एक शादी में पहुंचे थे।

विज्ञापन


रिषभ के साथ उनके दोस्त मनीष भी थे। लौटते समय चकरपुर गांव से चंद कदम की दूरी पर दो बाइकों से चार लोग आए और रिषभ पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। मनीष ने रिषभ को पहले स्वरूपनगर में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और फिर हैलट में इलाज कराया। दो दिन पहले डिस्चार्ज किया गया था। शनिवार को दोबारा तबीयत बिगड़ी। उसे फिर हैलट में भर्ती कराया गया लेकिन मौत हो गई।

हमले के लिए पंचर की गई थी स्कूटी 
पुलिस के मुताबिक रात आठ बजे रिषभ व मनीष शादी में पहुंचे थे। करीब एक घंटे वहां रुके थे। वापस आने के लिए निकले थे तो स्कूटी पंचर थी। रिषभ स्कूटी पैदल लेकर चला और पीछे से मनीष धक्का लगा रहा था। इसी दौरान हमला बोला गया।रिषभ ने अपने बयानों में बताया था कि चार हमलावर थे, जो कह रहे थे, इसको जान से मार दो।

विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता का हो चुका है निधन 
इंस्पेक्टर ने बताया कि रिषभ के पिता किशोरचंद्र पुलिस विभाग में स्टेनो थे, जबकि उनकी मां फूड इंस्पेक्टर के पद पर थीं। दोनों का निधन हो चुका है। रिषभ इकलौता था।

अब तक सुस्त पड़ी थी जांच
पुलिस ने मामूली धारा में केस दर्ज किया था। रिषभ की कनपटी व कंधे पर गहरे जख्म थे। पिछले छह दिनों से पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी थी। अब जब रिषभ की मौत हो गई, तब पुलिस सक्रिय हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें