फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गला दबाकर पत्नी को दी दर्दनाक मौत, शव बोरे में भरकर शराब ठेके के गोदाम में फेंका

Fri, 09 Sep 2022 11:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी में कानपुर के पनकी क्षेत्र में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में शराब ठेके के सेल्समैन ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरा और ठेके के गोदाम में फेंक दिया। पत्नी का भाई कानपुर पहुंचा तब घटना का खुलासा हुआ। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पनकी गंगागंज भाग 4 निवासी पवन कुमार पनकी इंडस्ट्रियल एरिया साइड नंबर तीन स्थित अंग्रेजी शराब ठेके पर सेल्समैन है। 7 सितंबर को सेल्समैन पवन की पत्नी शिवा (32) उसके ठेके पर पहुंची थी। वहां पर दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज पवन ने पत्नी की रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर गोदाम में फेंक दिया। महिला से संपर्क ना होने पर मायके पक्ष ने पड़ोसियों से जानकारी की। शुक्रवार सुबह मृतका का भाई पवन के घर पहुंचा।

विज्ञापन

वहां से पूछताछ करते हुए ठेके और फिर गोदाम में पहुंच गया। गोदाम में बहन का शव देख उसके होश उड़ गए। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद फॉरेंसिक फील्ड यूनिट को बुलाया गया। आरोपी पति पवन को इलाके से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पनकी इंस्पेक्टर अंजन कुमार सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि पवन के भाई के कोई बच्चे नहीं थे। इस कारण उसने अपना एक बच्चा भाई को गोद दे दिया। जिस पर पति-पत्नी में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें