फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पिता ने ही बेटी पर चलवाई थी गोली, पड़ोसी को फंसाने के लिए रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Oct 2024 02:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शिवराजपुर के बिरैचामऊ गांव में 27 सितंबर को पड़ोसी को फंसाने के लिए पिता ने बेटी पर गोली चलवाई थी। इसके बाद पुलिस को चोरी का विरोध करने पर गोली मारने की तहरीर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शिवराजपुर के बिरैचामऊ गांव में पड़ोसी को फंसाने के लिए पिता ने ही अपनी नाबालिग बेटी पर गांव के एक युवक से गोली चलवाई थी। गोली लगने से किशोरी घायल हो गई थी। घटना 27 सितंबर की देर रात की है। जांच में मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने गोली चलाने वाले गांव के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने सच्चाई बताई।

विज्ञापन

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया। बिरैचामऊ गांव में 27 सितंबर की देर रात कल्लू शर्मा के घर में घुसे युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री शुभि (17) को गोली मारकर घायल कर दिया था। पिता कल्लू शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी थी कि युवक घर में चोरी करने घुसा था। आहट पाकर जागने पर बेटी ने विरोध किया, तो उसे गोली मारकर घायल कर भाग गया।
साथ ही गांव के ही कुछ लोगों पर घटना को अंजाम देने की आशंका जताई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी। पुलिस के मुताबिक जांच में यह बात सामने आई कि जमीन के विवाद में पड़ोसी को फंसाने के लिए कल्लू शर्मा ने गांव के ही एक युवक से अपनी बेटी शुभि पर गोली चलवाई थी। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी का पिता फरार, तलाश में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिसौदिया ने बताया कि मामले में कई पहलुओं पर जांच चल रही थी। सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए गांव के मोहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो कुबूल किया कि कल्लू शर्मा के कहने पर उसकी बेटी शुभि पर गोली चलाई थी। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। किशोरी का पिता फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें