डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि दाउद के पास तमंचा था वो उसे अरशद को देने वाला था। बता दें कुछ दिन पहले शातिर बदमाश का पिस्टल संग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर क्राइम ब्रांच ने पिस्टल की सौदेबाजी करते दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पिस्टल जेल में बंद एक बदमाश की थी, जिसे आरोपी ठिकाने लगाने वाले थे। हाल ही में बेकनगंज के शातिर बदमाश रेहान डी का पिस्टल संग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
रेहान ने करीब सप्ताह भर पहले पूरी प्लानिंग के तहत कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इधर रेहान डी की जमानत के लिए उसके गुर्गे रहमानी मार्केट निवासी मो. अरशद कुरैशी ने उसकी पिस्टल का सौदा 32 हजार रुपये में बेकनगंज निवासी दाउद अहमद के साथ कर दिया।
शुक्रवार को चमनगंज के हलीम कॉलेज के पास अरशद पिस्टल की सप्लाई दाउद को करने आया था। तभी क्राइम ब्रांच ने स्थानीय पुलिस के साथ घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि दाउद के पास तमंचा था वो उसे अरशद को देने वाला था।
विज्ञापन
खुद पिस्टल खरीदने आया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई मो. आसिफ, एसआई अनूप कुमार, एसआई मो. फहीम, हेड कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल बंधन कटिहार, कांस्टेबल अरविंद कुमार, कांस्टेबल आदर्श कुमार आदि शामिल रहे।