फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भीड़ व मेले में पकड़ा गया चोरी का खेला, 11 अभियुक्तों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Mon, 08 Nov 2021 10:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पकड़े गए अभियुक्तों द्वारा अलग-अलग शहरों में भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाकर वारदात की जाती थी। अभियुक्तों के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार तीन मोटरसाइकिल चोरी के 9 मोबाइल बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : YakobchukOlena
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैली, मेला, बाजार व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चोरी का खेल करने वाले 11 अभियुक्तों को क्राइम ब्रांच व पनकी पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस को उनके पास से एक कार, तीन मोटरसाइकिल व 9 मोबाइल बरामद हुए हैं। पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


थाना पनकी क्षेत्र के भाटिया होटल तिराहे पर पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान त्रिपाल शर्मा थाना नौबस्ता, राजू थाना चकेरी, कल्लू थाना धूमनगंज प्रयागराज, फोटो कश्यप जनपद लखनऊ, महेंद्र राजपूत जनपद लखनऊ, अजय जनपद लखनऊ, अनीश प्रयागराज, राकेश लखनऊ, राजकुमार उर्फ बबलू लखीमपुर खीरी, उपेंद्र सिंह लखीमपुर खीरी, मोहम्मद आसिफ प्रयागराज के रूप में हुई। 

अभियुक्तों द्वारा अलग अलग शहरों में भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाकर वारदात की जाती थी। अभियुक्तों के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार तीन मोटरसाइकिल चोरी के 9 मोबाइल बरामद हुए हैं। रविवार रात पकड़े गए अभियुक्तों से पुलिस उनके अन्य साथियों व उनके द्वारा की गई घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई विजय दर्शन शर्मा एसआई हरेंद्र तोमर एसआई सुमित मालिक हेड कांस्टेबल जितेन सिंह हेड कांस्टेबल राहुल पांडे व नौशाद अली कांस्टेबल अरविंद नवीन और अजय गुप्ता शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें