कानपुर में पति पर तेजाब से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कलक्टरगंज के कोपरगंज कबीर मंदिर निवासी डब्बू गुप्ता शराब का लती है। उसका आए दिन पत्नी पूनम से विवाद होता था। शनिवार को भी दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
इससे गुस्साई पूनम ने बाथरूम में रखा तेजाब गुड्डू के ऊपर फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उर्सला ले गई। थाना प्रभारी राम जनम सिंह गौतम ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में केमिकल की पुष्टि होने पर पूनम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।