फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हैलट में दलालों पर कसा शिकंजा, खड़े होने वाली जगहों पर लगे कैमरे, कर्मचारियों को भी कड़ी चेतावनी

Wed, 04 Nov 2026 12:18 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हैलट अस्पताल में मरीजों को ठगने वाले दलालों और अवैध एंबुलेंस चालकों के सिंडिकेट पर शिकंजा कसने के लिए अस्पताल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दलालों के मुख्य अड्डों और संदिग्ध स्थानों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं।
विज्ञापन
हैलट इमरजेंसी के बाहर लगे कैमरे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के हैलट अस्पताल में दलालों पर लगाम कसने के लिए प्राचार्य ने परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ा दी है। यह सक्रियता अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्राचार्य डॉ. संजय काला ने मंगलवार को दिखाई। बताया कि दलालों का जमावड़ा लगने वाली जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं।

विज्ञापन

अब उनपर पैनी नजर रखी जा सकेगी। इसके साथ ही अंदरखाने मिलीभगत करने वाले कर्मचारियों को भी कड़ी चेतावनी जारी की है। कहा कि यदि जांच के दौरान कोई भी कर्मचारी किसी दलाल के साथ लिप्त पाया गया तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

एंबुलेंस चालकों का जमावड़ा भी नहीं दिखा
इसके साथ ही मंगलवार को परिसर में सुरक्षाकर्मी भी मुस्तैद दिखे। हैलट आने वाली सभी एंबुलेंस पर नजर रखने के साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। सख्ती के चलते एंबुलेंस की संख्या भी कम रही। परिसर में लगने वाले एंबुलेंस चालकों का जमावड़ा भी नहीं दिखा। स्टॉफ भी ज्यादा सजग दिखाई दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें