फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Couple Ate Poison: लव मैरिज...फिर बीमारी, अब परेशान दंपती ने उठाया खौफनाक कदम, पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

Mon, 20 Jun 2022 02:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में दंपती के दवाइयों की ओवर डोज लेने का मामला सामने आया है। जिसमें पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकेरी अहिरवां में संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे पति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया है। चकेरी निवासी गोपाल वैश्य (30) शटरिंग का काम करता था। करीब एक साल पहले उसने ग्वालियर की रहने वाली रूपा से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन


दोनों छह माह से अहिरवां के राजा मार्केट निवासी आदित्य द्विवेदी के मकान में किराए पर रह रहे थे। रविवार दोपहर आपसी विवाद के बाद दोनों ने घर में रखी दवाएं खा लीं। घटना में गोपाल की मौत हो गई। वहीं, महिला को कांशीराम अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत ठीक है। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेद दिया है। मकान मालिक के अनुसार सोमवार सुबह जब दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा।
विज्ञापन

दोनों जमीन पर पड़े मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कांशीराम अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने गोपाल को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते दोनों ने खौफनाक कदम उठाया। अहिरवां चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उनके कमरे में मिर्गी और नशीली दवाएं मिली हैं। आशंका है कि उन्होंने दवाओं का ओवर डोज ले लिया है। जिससे उनकी मौत हो गयी है। वहीं महिला के होश में आने के बाद मामले की सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें