फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: युवती को लेकर प्रधान फरार, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरु की आरोपी की तलाश

Tue, 22 Sep 2020 03:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात की भोगनीपुर कोतवाली के हराहरा गांव का प्रधान एक युवती को लेकर फरार हो गया। उसके विरुद्ध युवती को बहला फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस प्रधान व युवती को खोज रही है।
विज्ञापन


यह घटना जिले में चर्चा का विषय बन गई है। हराहरा ग्राम पंचायत के प्रधान दिलीप यादव रविवार शाम एक युवती को लेकर फरार हो गए। युवती के पिता ने बेटी की खोजबीन की। प्रधान के साथ बेटी के जाने की जानकारी मिलने के बाद वह रात में कोतवाली पहुंचे।

वहां प्रधान के विरुद्ध बेटी के बहला फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, गांव के मुखिया के इस कृत्य से उसके समर्थक व ग्रामीण हैरान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दूर-दूर तक यह बात पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


लोग गांव में अपने जानने वालों को फोन करके जानकारी ले रहे हैं। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि लापता युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें