फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : धोती से फंदा बना वृद्ध ने लगाई फांसी, बरामदे में लटका मिला शव

विज्ञापन
लोहारी गांव में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के लोहारी गांव में एक वृद्ध का शव शुक्रवार की सुबह घर के बरामदे में लगे कुंडे में धोती के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

लोहारी गांव में केशव सिंह (94) अपनी पत्नी रानी व बेटे जितेंद्र के परिवार के साथ रहते थे। गुरुवार रात वह खाना खाकर घर के बाहर बरामदे में सो गए, जबकि पूरा परिवार अंदर जाकर सो गया।
शुक्रवार सुबह बेटा जितेंद्र जब घर के बाहर निकला तो पिता को फंदे से लटका देखा। जानकारी पर अन्य परिजन भी बरामदे में पहुंचे और बिलखने लगे। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतक के चार बेटों में महेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह सेना से सेवानिवृत्त होकर कानपुर में परिवार के साथ रहते हैं। भूपति सिंह बीएसएफ में गुजरात में तैनात हैं। जितेंद्र सिंह गांव में रहकर खेती करते हैं। एसओ शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें