फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : कब्र से शव निकाल कर दोबारा कराया पोस्टमार्टम, मां ने जताई थी हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली के बलुवापुर गांव में 13 दिन पहले आत्महत्या करने वाले युवक के शव को कब्र से निकाल कर मंगलवार को फिर पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर तीन डाक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। हालांकि कब्र से शव के नाम पर एक पैर व सिर ही मिला। अन्य अंग किसी जंगली जानवर की ओर से ले जाने की आशंका जताई गई है।
बलुवापुर गांव में 11 मई को अमित (24) ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। घटना से पहले उसका दोस्तों से विवाद हुआ था। मां ने गांव के ही उसके दो दोस्तों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

अमित अविवाहित था इसलिए 12 मई को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव नदी के पास दफना दिया गया था। इस बीच मां रज्जा देवी ने डीएम नेहा जैन से बेटे की हत्या की आशंका जता तीन डाक्टरों के पैनल से दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
डीएम के आदेश पर सोमवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव निकाला गया। इस दौरान केवल एक पैर कब्र में मिली। वहीं, करीब 25 मीटर दूर सिर पड़ा मिला। हालांकि सिर पहचान में नहीं आया।
फिर भी परिजनों के कहने के अनुसार पुलिस ने पैर व सिर सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहां तीन डॉक्टरों की टीम ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। शरीर के अन्य हिस्से न होने की वजह से डाक्टरों ने बोन सुरक्षित की। उसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पहले हुए पोस्टमार्टम में युवक की मौत का कारण हैंगिंग आया था। शरीर में कोई चोट के निशान भी नहीं थे। दो युवकों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। डीएम के निर्देशानुसार दोबारा पोस्टमार्टम भी करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें