हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 28 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह में बीटेक में 9.77 सीजीपीए पाने वाली फूड टेक्नोलॉजी की छात्रा सुमैया फातिमा को कुलाधिपति स्वर्ण पदक और कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।
सभी विभाग में अव्वल आने वाले छात्रों को कुलपति स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। एमसीए के तीन छात्रों को कुलपति स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिया जाएगा। मेडल पाने वाले छात्रों की सूची वेबसाइट पर दे दी गई है। छात्र 10 दिसंबर तक अपनी आपत्तियां भेज सकते हैं।
पदक पाने वाले बीटेक छात्रों की सूची
कुलपति स्वर्ण पदक: वैष्णवी विश्वकर्मा (ओटी), प्रशांत कुमार यादव (बीई), अनंत जैन (सीई), देवेश बरनवाल (सीएच), भावना गोलानी (सीएस), आंची राय और प्रकाश अग्रवाल (ईई), अंशिका पाठक (ईटी), सुमैया फातिमा (एफटी), उत्कर्ष वर्मा (आईटी), आशीष कुमार (एलटी), आयुषी सेठ (एमई), सलोनी मौर्या (पीएल), वंशिका पोद्दार (पीटी)
कुलपति रजत पदक: आरीबा तारीक और मानस वार्ष्णेय (ओटी), मोहम्मद आबिद (बीई), अनुज दीक्षित (सीई), अमरीशा श्रीवास्तव (सीएच), प्रियांशी अग्रवाल (सीएस), रितेश गुप्ता (ईई), नैंसी सिंह (ईटी), श्रुति माहेश्वरी (एफटी), माधव सिंह (आईटी), रंजना भारती (एलटी), काशी नाथ त्रिपाठी (एमई), रिषभ शुक्ला (पीएल), प्रखर तिवारी (पीटी)
कुलपति कांस्य पदक : सुधांशु त्रिपाठी (ओटी), शिखर श्रीवास्तव (बीई), ईशा दिवाकर (सीई), विशाल सिंह (सीएच), शिवाय दीक्षित और शिवम नेगी (सीएस), आयुष सिंह (ईई), नव्या सक्सेना (ईटी), दिव्यांशी यादव (एफटी), यथार्थ माहेश्वरी (आईटी) प्रखर गुप्ता (एलटी), अनुज वत्स (एमई), आदित्य प्रजापति (पीएल), उत्कर्ष उपाध्याय (पीटी)
पदक पाने वाले एमसीए छात्रों की सूची
तनीषा अग्निहोत्री को कुलपति स्वर्ण, अनुराग द्विवेदी को रजत और दिव्या पांडेय को कांस्य पदक मिलेगा।