फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एचटी लाइन की चपेट में आकर संविदाकर्मी की मौत, परिजनों ने जेई पर लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल में हंगामा

Sun, 04 Oct 2026 11:55 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ थाना क्षेत्र में पोल पर काम करने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। करंट लगने के बाद वह 25 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर पड़े, जिसके बाद कांशीराम अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक रवि की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बिजली के खंभे में काम करने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से संविदा कर्मी झुलस गया। घटना के बाद वह 25 फीट ऊंचाई से नीचे जा गिरा। इधर, कांशीराम अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने जेई पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

अहिरवां निवासी रवि (40) संविदा के पद पर लाइनमैन थे। उनके परिवार में पत्नी अनीता, बेटे बेटे मयंक और अभिनंदन है। भाई अमन ने बताया कि रविवार को छबीलेपुरवा के पास स्थित एहसान एंक्लेव के पास बिजली के खंभे में चढ़कर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट लगा और वह 25 फीट नीचे जा गिरे। आनन-फानन पुलिस व आसपास के लोग कांशीराम अस्पताल लेकर आए।

विज्ञापन

http://



शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

यहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। पत्नी अनीता का आरोप है कि उनके पति रवि 25 साल से काम कर रहे है। उन्होंने जाजमऊ सबस्टेशन में तैनात जेई पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कभी गीले कपड़ों में, तो कभी बरसते पानी में भी उनको जबरन खंभे पर चढ़कर काम करवाया जाता था। रविवार को भी बिना सुरक्षा के खंभे पर चढ़वाया गया था। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें