वृद्धाश्रम पहुंचे पार्षद योगेंद्र शर्मा
- फोटो : amar ujala
कानपुर में पितृपक्ष की नवमी (बुढ़िया नवमी) पर दामोदर नगर स्थित वृद्धाश्रम में क्षेत्रीय पार्षद योगेंद्र शर्मा ‘यश' ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर वृद्धजनों का हाल-चाल जाना। उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पितृ शांति एवं सनातन परंपरा के तहत वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों को भोजन सामग्री, खाद्य पदार्थ और शुद्ध पेयजल सहित अन्य उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया।
इस दौरान पार्षद योगेंद्र शर्मा ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृपक्ष की नवमी तिथि पर बुजुर्गों और असहायों की सेवा तथा दान-पुण्य करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनका आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।