फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महाठग सोनी का कनेक्शन क्रिप्टो करेंसी घोटाले के आरोपी से जुड़ा, कॉल डिटेल से खुले राज…चल रही है जांच

Sun, 04 Jan 2026 06:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर पुलिस की जांच में रविंद्रनाथ सोनी और क्रिप्टो घोटालेबाज अमित लखनपाल के बीच बातचीत के सबूत मिले हैं। सिंडिकेट ने 12 कंपनियों के जरिए दुबई और जापान समेत कई देशों में ठगी की, जिसकी जांच अब सीबीआई और ईडी के हवाले है।
विज्ञापन
साइबर ठग रविंद्रनाथ सोनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई देशों के 1500 से अधिक लोगों से ठगी करने के आरोपी रविंद्रनाथ सोनी का कनेक्शन क्रिप्टो करेंसी घोटाले के आरोपी अमित लखनपाल से जुड़ रहा है। उसकी कॉल डिटेल में अमित लखनपाल का मोबाइल नंबर मिला है। कमिश्नरी पुलिस की एसआईटी कनेक्शन को और गहराई से जांचने में जुट गई है। ईडी के बाद सीबीआई को भी ब्लूचिप व अन्य कंपनियों के नाम से हुई ठगी की पूरी रिपोर्ट दे दी गई है।

विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने 42.29 लाख रुपये की ठगी में दिल्ली के मालवीयनगर के रविंद्रनाथ सोनी को देहरादून से गिरफ्तार किया था। उसकी छह दिन की रिमांड ली गई जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। आरोपियों ने ब्लूचिप समेत 12 अन्य कंपनियां खोलकर भारत, दुबई, मलेशिया, नेपाल, जापान समेत कई देशों को निवेश के नाम पर ठगा था। रविंद्रनाथ सोनी की गिरफ्तारी के बाद कमिश्नरी पुलिस के पास शिकायतों की लाइन लग गई।

अपंजीकृत डिजिटल मुद्रा बनाकर निवेशकों से ठगी करने का आरोप
ईमेल और व्हाट्सएप से कई शिकायतें आईं। अब तक कोतवाली पुलिस छह जीरो समेत 24 एफआईआर दर्ज कर चुकी है। रविंद्रनाथ सोनी के तार कई अभिनेताओं और खिलाड़ियों से भी जुड़े थे। उसने कंपनी के प्रमोशन के लिए कई अभिनेताओं को बुलाया था। एसआईटी सूत्रों के मुताबिक रविंद्रनाथ सोनी की कॉल डिटेल की जानकारी करने पर उसकी बातचीत अमित लखनपाल से भी हुई थी।
विज्ञापन

ईडी के अधिकारियों से भी चल रही बातचीत
अमित पर अपंजीकृत डिजिटल मुद्रा बनाकर निवेशकों से ठगी करने का आरोप है। उसके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई इंटरपोल की मदद से सिल्वर नोटिस जारी करा चुका है। एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि रविंद्रनाथ सोनी की कॉल डिटेल में अमित लखनपाल का नंबर भी मिला है। दोनों के बीच कई बार बातचीत हुई हैं। रविंद्रनाथ सोनी भी डिजिटल करेंसी की स्कीम लेकर आया था। दोनों के बीच कनेक्शन खंगाला जा रहा है। ईडी के अधिकारियों से भी बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें