कलक्ट्रेट में मौजूद फूलबाग अग्निकांड पीड़ित
- फोटो : amar ujala
वहीं फल और सब्जी कारोबार से जुड़े लोगों का भी भारी नुकसान हुआ है। इस घटना से करीब 30 परिवार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांग की कि सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल 10 लाख रुपये का मुआवजा, आर्थिक सहायता और पुनर्वास की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे दोबारा अपने जीवन को पटरी पर ला सकें। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन का दायित्व है कि संकट की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ा होकर हर संभव मदद प्रदान करे।
कांग्रेस नेताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और उनके अधिकारों के लिए हर स्तर पर आवाज उठाते रहेंगे। इस दौरान पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेश चंद त्रिपाठी, मुकेश वाल्मीकि, अजय श्रीवास्तव शीलू, पदम मोहन मिश्रा, किरण गुप्ता, विनोद अवस्थी, सुनील वाल्मीकि सहित अन्य नेता मौजूद रहे। वहीं पीड़ित परिवारों में बबली, शशि, सोनी चौरसिया, सुनीता कश्यप, राजकुमार कश्यप समेत कई लोग शामिल रहे।