फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: स्कॉर्पियो और ऑटो की भिड़ंत, दो शिक्षिकाओं समेत आठ घायल; घायलों का अस्पताल में उपचार जारी

Tue, 07 Apr 2026 01:15 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: मौदहा में कपसा रोड पर चंद्रावल पुल के पास एक स्कॉर्पियो और ओवरलोड ऑटो रिक्शा की भिड़ंत हो गई, जिसमें दो अध्यापिकाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे के क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में कपसा रोड पर चंद्रावल पुल के पास एक ऑटो रिक्शा और स्कॉर्पियो कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो अध्यापिकाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस और पीआरवी की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, एक थ्री-सीटर ऑटो रिक्शा में ड्राइवर सहित आठ लोग सवार थे।

विज्ञापन

इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज़ थी कि ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे सभी लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

दो अध्यापिकाओं सहित आठ घायल
कुछ घायलों को पीआरवी वाहन में बैठाकर अस्पताल ले जाया गया। घायलों में ड्यूटी पर उर्दना जा रही अध्यापिकाएं कंचन देवी और पूजा यादव के अलावा रोहित (28), महशर (50), नवल (16), बर्दानी (16), राजीव (50)और बाबादीन शामिल हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं
गौरतलब है कि क्षेत्र में चलने वाले ऑटो रिक्शा अक्सर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं। तीन सवारियों की क्षमता वाले ऑटो में आठ से दस लोगों को बैठाकर तेज रफ्तार से चलाया जाता है, लेकिन इस पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती। ऐसे में इस तरह के हादसों का खतरा लगातार बना रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें