फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सदन के उप सभापति समेत पांच पार्षदों के खिलाफ तहरीर, महिला पार्षद ने लगाया अभद्रता का आरोप, पढ़ें मामला

Thu, 01 Oct 2026 10:34 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर नगर निगम में बागी पार्षदों और महापौर के बीच छिड़ा विवाद अब पुलिसिया कार्रवाई और तहरीर वार तक पहुंच गया है। पार्षद पवन गुप्ता के बाद बुधवार को वार्ड-10 बेनाझाबर की बागी महिला पार्षद लक्ष्मी कोरी ने डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव को उप सभापति अभिनव उर्फ गोलू शुक्ला समेत पांच पार्षदों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है।
विज्ञापन
स्वरूप नगर थाने में तहरीर देने पहुंची बागी पार्षद लक्ष्मी कोरी, पवन गुप्ता व विकास जायसवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर नगर निगम में बागी पार्षदों और महापौर के बीच अब तहरीर वार सा शुरू हो गया है। मंगलवार को पार्षद पवन गुप्ता के बाद बुधवार को एक और बागी महिला पार्षद लक्ष्मी कोरी ने उप सभापति समेत पांच पार्षदों के खिलाफ डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव को तहरीर दी है। पार्षद लक्ष्मी का आरोप है कि 26 सितंबर को सदन की कार्रवाई के दौरान उप सभापति समेत पांच पार्षदों ने उनके साथ अभद्रता की।

विज्ञापन

सदन से बाहर निकालने का प्रयास किया। आरोप है कि यह सब महापौर के इशारे पर किया गया है। डीसीपी का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वार्ड संख्या 10 बेनाझाबर की पार्षद लक्ष्मी ने अपनी तहरीर में बताया कि 26 सितंबर को जब पार्टी नेता मनीष बाजपेई को महापौर के दोनों बेटों ने बंधक बना लिया था, तो वह इसकी शिकायत सदन में मेयर से कर रही थीं।

http://



खुद पर भी जानलेवा हमला किए जाने की आशंका जताई

तभी उप सभापति अभिनव उर्फ गोलू शुक्ला के अलावा पार्षद आकर्ष बाजपेई, गोविंद शुक्ला, विद्या वर्मा व वंदना शर्मा ने उन्हें घेरकर धक्का-मुक्की और अभद्रता की। पार्षद के मुताबिक उन्हें नौटंकीबाज व फोटो खिंचास कहते हुए सदन से बार जाने के लिए कहा गया। पार्षद ने खुद पर कभी भी जानलेवा हमला किए जाने की आशंका जताई। डीसीपी का कहना है कि सदन की कार्रवाई के दौरान वहां कैमरे चल रहे थे लिहाजा आरोपी पार्षदों से पूछताछ और फुटेज देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महापौर की ओर से भी मिल सकती है तहरीर
सीपी रघुबीर लाल का कहना है कि मिलने वाली हर एक तहरीर की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि महापौर की ओर से भी तहरीर देने की बात की गई है लेकिन अभी तक दी नहीं गई है। यदि कोई तहरीर आएगी तो उनकी भी जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।

एकत्र किए गए फुटेज और लिए गए कर्मियों के बयान
पार्षद पवन गुप्ता की ओर से मंगलवार को दी गई तहरीर की जांच एसीपी स्वरूपनगर को दी गई है। इसके तहत बुधवार को पुलिस की एक टीम नगर निगम पहुंची। बताया जाता है कि जिस समिति कक्ष में भाजपा नेता मनीष बाजपेई के साथ घटना हुई है वहां के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के कुछ फुटेज एकत्र किए गए हैं। घटना के दौरान मौजूद नगर निगम कर्मियों से भी पूछताछ की गई है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें पवन गुप्ता ने महापौर के दोनों बेटों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन

सदन में तो पार्षदों के बीच इस तरह बातचीत होती ही रहती है। अगर उन्हें केस दर्ज कराना ही था तो उसी दिन करातीं। अभी मैं बाहर हूं। इस बारे में लौटकर बात करूंगी।  -प्रमिला पांडेय, महापौर

 
ये लोग सदन नहीं चलने देना चाहते थे। जब सीट पर बैठे थे तो आगे आकर कार्रवाई में बाधा क्यों उत्पन्न की। हमने कोई अभद्रता नहीं की। सिर्फ यह कहा था कि जो लोग सदन नहीं चलने दे रहे उन्हें बाहर किया जाए।  -आकर्ष बाजपेई, पार्षद, वार्ड- 32
 
सदन में सभी को अपनी बात कहने का हक है। हाथापाई का प्रयास या धमकी देने जैसा कुछ नहीं हुआ बल्कि उन्होंने ही अभद्रता की थी। इस तरह के आरोप निराधार हैं।  -विद्या देवी, पार्षद, वार्ड-16

 
सदन की गरिमा उन लोगों ने तार-तार की है। लगाए गए आरोप झूठे हैं। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ बल्कि सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो में लक्ष्मी कोरी ही हाथ उठाते दिख रही हैं।  -वंदना गुंजन शर्मा, पार्षद, वार्ड-72

 
सदन के अंदर के मामलों पर कुछ भी हमारी अध्यक्ष कहेंगी। उस दिन वहां जो भी हुआ सभी जानते हैं। इस बारे में कुछ भी नहीं कहना।  -गोविंद शुक्ला, पार्षद, वार्ड- 59

 
सदन में मैं अपनी सीट पर बैठा था। लक्ष्मी कोरी उठ कर आईं और जोर-जोर से चिल्लाते हुए हंगामा करने लगीं। मैंने पार्षद विद्या देवी से सिर्फ इन्हें शांत कराने को कहा था बाकी कुछ नहीं हुआ। आज तक इनसे कभी बात भी नहीं की।  -अभिनव शुक्ला उर्फ गोलू, उप सभापति व पार्षद, वार्ड-66
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें