स्पोर्ट्स हब मे केस्को द्वारा आयोजित जनसुनवाई
- फोटो : amar ujala
स्थिर व प्रतिस्पर्धी दरों की अपनानी चाहिए नीति
इस पर तीन साल पहले 10 प्रतिशत बिजली दरें घटाई गई थीं। ऐसा यूपी की सभी बिजली कंपनियों को करना चाहिए। आईआईए के पूर्व अध्यक्ष सुनील वैश्य ने कहा कि उप्र में पहले से ही औद्योगिक इकाइयों को ऊंची दरों पर बिजली मिल रही है। ऐसे में किसी भी प्रकार की वृद्धि एमएसएमई उद्योगों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डालेगी। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार व आयोग को उद्योग हित में स्थिर व प्रतिस्पर्धी दरों की नीति अपनानी चाहिए।
स्पोर्ट्स हब मे केस्को द्वारा आयोजित जनसुनवाई
- फोटो : amar ujala
न्यूनतम चार्ज और फिक्स चार्ज को गलत ठहराया
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष आरके अग्रवाल, दिनेश बरासिया, विक्रांत अग्रवाल व सदस्यों ने ज्ञापन भी दिया। आईआईए के पदाधिकारी आलोक अग्रवाल ने कहा कि नेट बिलिंग की समस्याओं से उपभोक्ता लगातार परेशान है। टैरिफ में इजाफा नियमों के विपरीत है। फीटा उद्योग व्यापार संघ के महासचिव उमंग अग्रवाल और अनूप जैन ने केस्को की प्रस्तावित टैरिफ वृद्धि का पुरजोर विरोध किया। उमंग ने वाणिज्यिक और औद्योगिक संयोजनों पर न्यूनतम चार्ज और फिक्स चार्ज को पूरी तरह गलत ठहराया।
स्पोर्ट्स हब मे केस्को द्वारा आयोजित जनसुनवाई
- फोटो : amar ujala
दरों को लेकर होनी हैं कई बैठकें
व्यापारी नेता शेष नारायण त्रिवेदी ने कहा कि पहले से ही कारोबारी बिजली कटौती से परेशान हैं। ऐसे में दरों में वृद्धि कारोबार को पूरी तरह से खत्म कर देगी। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि बिजली दरों को लेकर कई बैठकें होनी हैं। 25 जुलाई तक सभी डिस्कॉम में उपभोक्ताओं से विचार-विमर्श के बाद किसी नतीजे पर पहुंचेंगे। इस मौके पर आयोग के सदस्य सुनीत कुमार अग्रवाल, संजय कुमार सिंह, सरबजीत सिंह ढींगरा व केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन मौजूद रहे।
स्पोर्ट्स हब मे केस्को द्वारा आयोजित जनसुनवाई
- फोटो : amar ujala
उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष केस्को की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
उत्तर प्रदेश उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने निजीकरण और दरों में वृद्धि का विरोध किया। कहा कि अभी पूरे प्रदेश में बिजली दर समान है, निजीकरण हो जाने के बाद सभी बिजली कंपनियों की बिजली दर अलग-अलग होगी। वर्तमान में केस्को की ओर से जिन कंपनियों को काम सौंपा गया है, उनमें से दो कंपनियां पंजाब और हरियाणा में ब्लैक लिस्टेड हैं। ऐसे में केस्को ने बिना जांच किए इनको काम कैसे दे दिया। केस्को में 87 करोड़ रुपये से अधिक की बिजली चोरी हो रही है। निजीकरण किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।
केस्को एमडी सेमुअल पाल एन
- फोटो : amar ujala