कानपुर। रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर कमिश्नरी में आयोजित कानपुर जोन की तृतीय अंतर जनपदीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का गुरुवार को समापन हुआ। विभिन्न जनपदों की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किए। कबड्डी पुरुष वर्ग के फाइनल में कानपुर कमिश्नरी ने फतेहगढ़ को शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। खो-खो पुरुष वर्ग में फतेहगढ़ की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
फेंसिंग प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में झांसी की टीम ने बाजी मारी, महिला वर्ग में कानपुर कमिश्नरी ने खिताब अपने नाम किया। जिम्नास्टिक पुरुष वर्ग में जालौन की टीम अव्वल रही, महिला वर्ग में कानपुर कमिश्नरी ने पहला स्थान हासिल किया। अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय संकल्प शर्मा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार दिए। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं आयोजन सचिव दिनेश त्रिपाठी, अपर पुलिस उपायुक्त लाइंस अर्चना सिंह, आनंद ओझा, राकेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।