फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नवंबर में सीएम करेंगे ग्राम सचिवालय का शुभारंभ, हर ग्राम पंचायत में बन रहा ग्राम सचिवालय

Fri, 15 Oct 2021 08:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जिले के करीब 200 से अधिक पंचायत भवनों में निर्माण चल रहा है। इनके एक कमरे में ग्राम सचिवालय शुरू किया जाना है। यहां पंचायत सचिव भी नियुक्ति होगा, जो ग्रामीणों को सभी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देगा।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर जिले की 590 ग्राम पंचायतों में बनाए गए ग्राम सचिवालय में पंचायत सहायकों को तैनात किया जाना है। प्रदेश भर में एक साथ सचिवालयों का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवंबर में करेंगे। हालांकि चयनित 573 पंचायत सहायकों को जिला पंचायतीराज अधिकारी नियुक्ति पत्र सौंप चुके हैं।
विज्ञापन


शेष 17 ग्राम पंचायतों में दोबारा पंचायत सहायकों का चयन किया जाएगा। जिले के करीब 200 से अधिक पंचायत भवनों में निर्माण चल रहा है। इनके एक कमरे में ग्राम सचिवालय शुरू किया जाना है। यहां पंचायत सचिव भी नियुक्ति होगा, जो ग्रामीणों को सभी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देगा।

सचिवालय में सचिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, बैंक सखी और चौकीदार भी रहेगा। एक सचिवालय स्थापित करने में करीब 1.80 लाख रुपये खर्च होंगे। अभी तक करीब 16 सचिवालयों में कार्य शुरू हो पाया है। जिला पंचायतीराज अधिकारी कमल किशोर ने बताया कि प्रदेश भर के सचिवालयों का शुभारंभ एक साथ नवंबर में सीएम करेंगे। इसलिए अभी पंचायत सहायक काम शुरू नहीं कर सके हैं। कई पंचायत भवनों में निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें